गाली गलौच कर मारपीट करने का लगाया आरोप - Aaj Tak Media

गाली गलौच कर मारपीट करने का लगाया आरोप

 

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासिनी आशा देवी पत्नी राजकुमार अपनी देवरानी रानी एवं संजना के साथ दिनांक 2 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे खेत में बनी समाधि पर फूल चढ़ाने जा रही थी तभी ग्राम के ही निवासी किरण पत्नी दीपक दीपक व राज कुमार पुत्रगण श्यामलाल एवं विजय पुत्र श्यामबाबू गाली गलौच करते हुए उक्त लोगों को लात घूंसों से मारने लगे उक्त लोगों के चिल्लाने पर आशा के पति राज कुमार एवं देवर जय प्रकाश और प्रदीप सहित ग्रामीणजन आ गए तो उक्त लोग फर्जी मुकद्दमें में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गए और उन्होंने फर्जी मुकद्दमा भी लिखवा दिया उक्त के सम्बन्ध में आशा देवी ने दिन शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की।

 

Leave a Reply