कालपी तहसील के नये खाद्य सुरक्षा अधिकारी बने अनिल कटियार

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन खाद्य सुरक्षा विभाग में हुये फेर बदल के तहत उन्नाव जनपद से स्थानांतरित होकर आए अनिल कटियार ने कालपी तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कालपी,कदौरा, इटौरा आदि बाजारों का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विदित हो कि जिला अभिहित अधिकारी डा जितिन कुमार का स्थानांतरण होने पर उनकी जगह डा चेतराम प्रजापति की नियुक्ति हुई है। वहीं कालपी में एक साल से कार्यरत रहे सुनील कुमार को जालौन तहसील का खाध सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह अनिल कटियार को कालपी तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की जांच कराई जाएगी, ताकि आम लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। साथ ही खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने की अपील की।

 

फोटो – चैकिंग अभियान में जुटे नवांगतुक खान सुरक्षा अधिकारी कटियार

Leave a Reply