अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
उरई (जालौन) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद जालौन के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर उरई में अपनी लंबित समस्याओं को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह राजावत ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह गुर्जर ने संभाली।
“NPS शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़” — शिक्षकों का आरोप
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना (NPS) से गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
शिक्षकों का आरोप है कि—
GPF/NPS कटौती का सही लाभ नहीं मिल रहा
सरकार व विभाग समय-समय पर शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है
पेंशन व्यवस्था में पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों की कमी है
अवकाश और एरियर भुगतान को लेकर भी नाराजगी
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों से अवकाश के दौरान भी कार्य लिया जाता है, लेकिन—
उसके अनुरूप अर्जित अवकाश (EL) नहीं दिया जाता
नगर क्षेत्र का मकान किराया भत्ता (HRA) अभी तक लंबित है
अवशेष एरियर भुगतान भी शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं
“समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन”
जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. संजीव पाल और कोषाध्यक्ष ठाकुरदास निरंजन ने भी लंबित एरियर तत्काल जारी करने की मांग रखी।
शिक्षकों ने उठाई ये प्रमुख मांगें
NPS में जमा राशि को GPF में स्थानांतरित किया जाए — जिला मंत्री रामहेत सिंह
खातों को अपडेट कर पारदर्शी पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
बुंदेलखंड के मौसम को देखते हुए विद्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 निर्धारित किया जाए — आय-व्यय निरीक्षक सुनील गुप्ता
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में डॉ. राकेश निरंजन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अजित सक्सेना, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्ण अवतार चतुर्वेदी, धीरेन्द्र यादव, राम निरंजन मिश्रा, कैलाश, राखी गुप्ता, अरविंद शुक्ला, सुनील कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार झा, रजत कुलश्रेष्ठ, विमल कुमार, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
