जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) जनपद जालौन के ग्राम दौलतपुर, कालपी निवासी एक व्यक्ति ने जमीन के सौदे में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम दौलतपुर निवासी भूरैयालाल पुत्र मन्नोले ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में गांव के ही उदयवीर पुत्र प्रेमू पर विश्वास कर उसने आराजी संख्या 3 व 143 की भूमि खरीदने का अनुबंध किया था। बाद में उक्त अनुबंध निरस्त कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपित ने वर्ष 2023 में वही भूमि अन्य लोगों के नाम बैनामा कर दी।
पीड़ित का कहना है कि बाद में आरोपित ने फिर से विश्वास में लेकर गाटा संख्या 3 की 0.673 हेक्टेयर भूमि का 29 अप्रैल 2024 को 3.50 लाख रुपये में बैनामा कर दिया। इसके एवज में उसने बैंक ऑफ बड़ौदा, उरई शाखा के माध्यम से चेकों द्वारा कुल 3.40 लाख रुपये का भुगतान किया।
पीड़ित का आरोप है कि भूमि पहले से ही विवादित और बेची जा चुकी थी, जिससे उसके साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात हुआ। उसने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है।नोट: यह समाचार शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष एवं प्रशासनिक जांच/निर्णय आना शेष है।
