एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है और वृक्ष उसका श्रृंगार हैं। वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर कैप्टन राजमणि, एनसीसी ट्रूप अधिकारी राहुल सिंह, अमर सिंह, अनिरुद्ध कांत द्विवेदी, वेद प्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

 

फोटो – वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल शिक्षक

Leave a Reply