बैंक की कहकर घर से निकली पत्नी नहीं लौटी घर

 

कोंच (जालौन) कोतवाली के मोहल्ला गांधी नगर निवासी भवानी शंकर पुत्र कामता प्रसाद ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी दूसरी द

शादी(बिदा)वर्ष 2014 में सरस्वती पुत्री लक्ष्मन निवासी ग्राम पचोवई मोठ जिला झांसी के साथ हुई थी उनके पहले पति रामलखन पुत्र नामालूम निबासी ग्राम खुटेला थाना कैलिया थे उक्त की मृत्यु के बाद सरस्वती ने दूसरा विवाह वर्ष 2014 में मेरे साथ किया था घटना दिनांक 25 मई 2026 समय करीब दोपहर 2 बजे घर से मेरी अनुपस्थिति में मेरी पत्नी यह कहकर घर से निकली कि वह बैंक जा रही है इसके बाद वह लौटकर नहीं आयी मैने जब उसकी खोजबीन की तो तो उसके मायके बालों ने बताया कि वह अपने पहले पति के ग्राम खुटेला चली गयी है तब मैं खुटेला गया और अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया वह मेरे साथ वापिस चले जिससे कि मेरी पत्नी व उसके पूर्व पति से उत्पन्न उसकी पुत्री शशि की बेहतर देखभाल हो सके लेकिन वह नहीं मान रही है जिसके बाद मै अपने घर वापिस आ गया मुझे भय है कि मेरी पत्नी के साथ कोई व्यक्ति अनहोनी घटना घटित न कर दे मुझे भय है किसी व्यक्ति ने भोली भाली बातों में फंसाकर उसे गुमराह कर दिया है जिससे मेरी पत्नी घर से चली गयी है मैं आज भी अपनी पत्नी को रखना चाहता हूं भवानी शंकर ने पुलिस से उपरोक्त प्रकरण में कानूनी कार्यवाही कर पत्नी को उसके सुपुर्द कराए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply