चोरों ने रात के अंधेरे में पशुबाड़े में सेंध लगाकर की भैंस और पड़िया चोरी

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में अज्ञात चोरों ने एक पशुबाड़े को निशाना बनाते हुए भैंस और उसकी पड़िया चोरी कर ली घटना के बाद पीड़ित ने दिन शनिवार समय करीब दोपहर 1 बजे कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर चोरी गए पशुओं की बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम लौना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परिवार में एक रिश्तेदार की मृत्यु तथा अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के चलते वह अपने पशुबाड़े पर नियमित रूप से नहीं पहुंच सका दिनांक 24 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह पशुबाड़े पर पहुंचा और भैंस व उसकी पड़िया को बांध दिया इसके बाद वह वापस घर चला गया।

पीड़ित के अनुसार, 25 जुलाई की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर पशुबाड़े से उसकी भैंस और पड़िया चोरी कर ले गए सुबह जानकारी होने पर उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है राहुल ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द भैंस और पड़िया बरामद करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply