कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 एवं अन्य का उल्लंघन कर बिगत कई वर्षों से कार्य करते चले आ रहे हैं आउट सोर्स कर्मचारी को हटाने हटाये गए कर्मचारियों के अनुबंध के अनुरूप बेतन का भुगतान न करने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उलघ्घन करने ई पी एफ घुटाले में दोषी पाए गए ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही न करने श्रम कानूनों का उलघ्घन करते हुए आउट सोर्स कर्मचारियों का शोषण करने पर संगठन द्वारा 24 जून 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर शांत पूर्वक धरने के निर्णय लिया गया था लेकिन 22 जून को अली गंज क्षेत्र में घटित भीषण अग्नि कांड के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था इसके बाबजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ इसके लिए उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन संविदा/निविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने अधीक्षण अभियंता बिधुत बितरण मण्डल उरई को एक पत्र देते हुए बताया कि 28 जुलाई 2026 को शक्ति भवन लखनऊ में मांगों को लेकर आन्दोलन शुरु किया जाएगा और अगर फिर भी समाधान नहीं निकलता है तो दिनांक 29 जुलाई 2026 से जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है जिसमें आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जाएगा इसी को लेकर दिन मंगलवार को बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी है और आउट सोर्स कर्मचारियों ने बताया कि हमारे साथी जिला आह्वाहन पर शक्ति भवन लखनऊ गए है और जो नहीं जा पाए वह अपने कार्य स्थलों रहकर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं जिससे इमरजेंसी सेवाओं पर किसी प्रकार का असर न पड़े इस दौरान बिधुत कर्मचारी प्रदीप झाँ कन्हैया प्रदीप सिंह दिनेश कुशवाहा सूरज सिंह राहुल दीपक पांचाल हरी सिंह सहित तमाम बिधुत कर्मचारी मौजूद रहे।
