Loading market...

मारपीट में महिला समेत तीन घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम गुढ़ाखास में रक्षाबंधन के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चार लोगों ने एकराय होकर घर में घुसकर महिला और उसके दो दामादों के साथ मारपीट करने पर घटना में तीनों घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उक्त प्रकरण को लेकर वादी ग्राम गुढ़ाखास निवासी भानचन्द्र पुत्र लल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उसके दामाद सर्वेश व बृजेश पुत्रगण मुन्नालाल निवासी ग्राम मड़केपुर, थाना नसीरपुर, जिला फिरोजाबाद घूमने निकले थे। तभी रास्ते में गांव के ही आऱोपियो राजू तुलसीराम, भानू, धीरज तथा कमल ने दोनों को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद चारों आरोपी एकराय होकर सूर्यकान्ती के घर में घुस आए और सर्वेश, बृजेश तथा सूर्यकान्ती के साथ मारपीट की। मारपीट में सूर्यकान्ती को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।इस घटना में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। वादी की शिकायत पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक रामजी लाल को सौंप दी है।

Leave a Reply