Loading market...

सियार के हमले में महिला समेत दो किसान हुए घायल

 

कोंच (जालौन) खेतों पर काम करते समय सियार ने हमला बोल दिया जिससे काम करने वाले लोग घायल हो गए जिन्हें परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम भंडारी में दिन मंगलवार को सुशीला पत्नी भारत सिंह खेत में बकरियां चरा रही थी तभी सियार ने एक बकरी पर हमला किया जिसे बचाने के लिए सुशीला दौड़ी तो वह सियार के हमले का शिकार हो गई वहीं दूसरी घटना में राजेंद्र सिंह पुत्र मानसा मंसाराम खेत पर चारा काटने गए थे और मेड पर बैठते समय अचानक से सियार ने उन पर भी हमला बोल दिया हो हल्ला सुनकर आस पास के लोग दौड़े और सियार को भगाया तब तक राजेन्द्र का हाँथ घायल हो चुका था जिन्हें तत्काल ही परिजनों व ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply