जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन वुधवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक में जमीन से ऑटो निकालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छौंक निवासी 40 वर्षीय शिव कुमारी का पड़ोसियों से जमीन से ऑटो निकालने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें शिव कुमारी घायल हो गईं। इस घटना में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने उनका उपचार किया।पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि विवाद जमीन से ऑटो निकालने को लेकर हुआ था।
