कोंच (जालौन) भैसों की खरीददारी व बिक्री करके अपनी रोजी रोटी चला रहे दो सगे भाइयों की उस समय दर्दनाक मौत हो गयी जब सड़क किनारे खड़े डम्फर में पिकप जा घुसी।
मुहल्ला आराजी लेन निबासी सईद कुरैशी उम्र करीब 40 वर्ष व नासिर कुरैशी उम्र करीब 30 वर्ष पुत्रगण शरीफ कुरैशी दिन गुरुबार को जल्द सुबह पिकप से भैंस खरीदने के लिए पशुपुरा जिला इटावा जा रहे थे औऱ जैसे ही थाना कुठोन्द की शंकरपुर चौकी क्षेत्र में आने बाले एक्सप्रेशबे पर पहुंचे थे तभी पिकप खड़े डम्फर में जाकर घुस गयी टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें सवार दोनों भाइयों सईद व छोटा भाई नासिर की मौके पर ही मौत हो गयी इस ह्र्दयबिदारक घटना से मुहल्ला आराजी लेन में मातम पसरा हिया है और उनके परिवारीजन का बुरा हाल है।
