कोंच (जालौन) कम समय में दुगना का लालच देकर कंपनी ने एजेंट के माध्यम से निवेशकों का पैसा जमा कर लिया और इसके बाद कंपनी रफू चक्कर हो गई अब निवेशक एजेंट के पीछे पड़े हुए हैं जो अपना जमाधान वापिस मांग रहे हैं जिस पर एजेंट ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एवं सोसायटी लिमिटेड सेक्टर 1 आई एफ सी एस 4 फ्लोर अंशल प्लाजा बैगाली गाजियाबाद ने मुहल्ला गोखले नगर निवासी सुनील झाँ पुत्र चन्द्र प्रकाश झाँ को कम समय में दुगना का लालच देकर ग्राहकों का रुपया जमा कराने के लिए कहा जिस पर सुनील ने निवेशकों से रुपया उक्त कम्पनी में जमा कराया लेकिन कुछ समय के बाद ही कम्पनी भाग गयी और अब निवेशक एजेंट के पीछे पड़े हैं और अपना जमा रुपया मांग रहे हैं जबकि न्यायालय में बाद दायर है और उक्त कम्पनी द्वारा 15 जून 2026 से 14 अगस्त 2026 तक पोष्ट ऑफिस में रिफंड जमा करने का आदेश हुआ है लेकिन निवेशक एजेंट के घर आकर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते हैं जिस पर दिन गुरुबार को सुनील झाँ ने उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक पत्र देते हुए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।
