प्रेमी युगल ने घर से भाग कर की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला गांधी नगर से भागकर प्रयागराज में शादी रचाने के बाद वायरल किये गए वीडियो में महिला ने अपने पिता और भाइयों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है हालांकि  आजतक मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है शुक्रवार को एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन बनी युवती अपना नाम बताते हुए कह रही है की हमने अपनी मर्जी से प्रयागराज में जाकर विवाह किया है लेकिन हमें हमारे पिता और भाई परेशान कर धमका रहे है अगर मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार वही लोग होंगे।

ग़ौरतलब हो कि उक्त जोड़ा बीती 3 अगस्त को घर से भाग गया था लडक़ी के पिता ने आरोपित युवक के विरुद्ध कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद लड़की ने अपनी मांग और जयमाला मंगसूत्र पहने हुए फोटो आर्य वैदिक सभा प्रयागराज का विवाह प्रमाण पत्र भी वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

 

Leave a Reply