जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन शनिवार को कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि सम्बंधी 3 शिकायती पत्र प्रस्तुत किये गये जिसमें 2 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
कोतवाली कालपी के सभागार में आयोजित थाना दिवस मे अधिकारियों के समक्ष नन्द राम निवासी गण ग्राम गढ़गुवां ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि प्रार्थी की भूमि की पैमाइश हो चुकी है। अभिलेखो के मुताबिक जांच की जाये। विपक्षीगण गाली गलौज करते हैं। इसी तरह लालाराम निवासी ग्राम मैनूपुर ने प्रार्थना पत्रो देकर अवगत कराया है कि दिनांक 7-8-2026 विपक्षियों ने गाली गलौज करते हुये धमकी दी कि तुम्हारी जमीन में कब्जा कर लेंगे। जसवंत सिंह यादव निवासी मुहल्ला हरीगंज ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि प्रार्थी का प्लाट नम्बर 629 अभिलेखों में दर्ज है। विपक्षीगण प्रार्थी के प्लाट में जबरन कब्जा कर रहे हैं।
कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर ने कहा कि राजस्व सम्बंधित मामलों को मौके पर पहुंच कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, राजेंद्र बाबू सोनी,लेखपाल जितेंद्र कुमार, राघवेन्द्र निरंजन,विभा देवी, राहुल कुमार, कमलेश कुमार द्विवेदी,आकाश, आदर्श सिंह जादौन, विनय सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव, राजकमल समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो – थाना समाधान दिवस में समस्याओं को सुनते अधिकारी
