जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) स्थानीय नगर के मोहल्ला उदनपुरा में घर में घुसकर महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालपी कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त मामले को लेकर वादिनी रन्नो पत्नी रामबाबू निवासी मोहल्ला उदनपुरा ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपियों विक्रम उर्फ टिंकू , देवेंद्र उर्फ मनफूला तथा विक्की निवासीगण मोहल्ला उदनपुरा लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
हमलावरों ने एक राय होकर रन्नो, कल्लू और पायल देवी के साथ भी मारपीट कर दी तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
