कोंच (जालौन) आगामी ईदुल मिलादुन्नबी बराबफात के त्योहार को लेकर तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर साफ सफाई सहित अन्य ब्यबस्थाओँ को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
मंगलवार को तंजीम गुलेमाने मुस्तफा सोसायटी के पदाधिकारी हामिद हुसैन कादरी अशफाक गौरी नासिर सेठ फहीम काजी शकील अहमद मकरानी एसडीएम कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा और कहा कि ईद मीलादुन्नबी जुलूस मोहम्मदी का 26 अगस्त अजीमुश्शान जुलूस ए मोहमदी निकलना हैं जहां जुलूस के मार्ग पर झूलते हुए बिधुत तार, बाजार में अतिक्रमण गड्ढे भरने साफ सफाई बिजली पानी की उचित ब्यबस्था कराएं जाने की मांग की है तंजीम के सदर अताउल्लाह खान गौरी ने कहा कि साफ सफाई पानी एवं बिधुत ब्यबस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाए जिससे जुलूस के में कोई परेशानी न हो।
फोटो परिचय- जुलूसे मुहम्मदी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सोसायटी के पदाधिकारी
