कोंच (जालौन) नगर पालिका प्रशासन ने खानापूर्ति करते हुए नालों को केवल जेसीबी की मुह तक दिखाई दिया गया और बापस लौटा दिया गया बीते तीन दिन पूर्व हुई तेज बारिश के कारण चन्द्रकुआँ चौराहे बाजार बाली गली मंसूरान मस्जिद के पास सहित नगर के मुख्य भूतेश्वर महादेव शंकर मंदिर के अंदर तक जल भराव हुआ था जिसको लेकर लोगों में नाराजगी थी बुधवार को तहसीलदार जितेंन्द्र पटेल नगर पालिका ईओ मोनिका नाला सफाई के लिए जेसीबी लेकर पॅहुची लेकिन नालों की सफाई न होने से जस का तस बने है इलाक़ाई लोग कहते है पालिका केवल मात्र नालों को जेसीबी मुह दिखाई तक हो पाई और लोगों को अतिक्रमण हटाये जाने का कहा गया।

बुधवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव नायव तहसीलदार वैभव गुप्ता की मौजूदगी में बुलडोजर जैसे ही चन्द्रकुआँ स्थित नाले की सफाई के लिए पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया लेकिन टीम ने नाले के आसपास जमा गंदगी और अतिक्रमण को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु कराया जा रहा था लेकिन स्थिति जस की तस है प्रशासन ने कहा कि किसी भी अतिक्रमणकारी को अवैध अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा और सूचना मिलते ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा इस दौरान सफाई नायक विकी सतीश अमित सुनील और मंगल सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहेl

Leave a Reply