कोंच (जालौन) कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई जिसमे राजीव गांधी को यादकर उनके द्वारा देश के लिए किए गए विभिन्न कार्यो के बारे में चर्चा की गई।
गुरुवार को नगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों नगर के सरोजनी नायडू पार्क में एकत्रित हुए जहाँ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई तथा उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के पदाधिकारी विशाल अहमद कैफ़ी ने राजीव गांधी के द्वारा बताए मार्ग पर चलने हम सभी कार्यकर्ताओं को चलना है और उनके द्वारा जो देश मे आधुनीकरण किया गया था वह आज भी बेहतर दिशा में कार्य कर रहा है उनके प्रधानमंत्री रहते गरीब और मजलूमों को विभिन्न योजनाओ का लाभ आज तक मिल रहा है वही कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वही ओमप्रकाश कौशिक ने कहा कि युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया इस मौके पर श्री नारायण दीक्षित अनिल पटेरिया, लकी दुबे, , जाहिद खान, छोटेलाल, मो. जाहिद, अवधेश अवस्थी , सरताजुद्दीन, शहाबुद्दीन, देवेंद्र कुमार, बबलू दुबे आदि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
