Loading market...

दरगाह में 129 वीं माहाना जश्न-ए-गरीब नवाज़ की महफ़िल का हुआ आयोजन 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बीती देर शाम को खानकाह-ए-मुहम्मदिया कालपी में नमाज़-ए-मगरिब के उपरांत हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह की छठी शरीफ की फातिहा तथा 129 वीं माहाना जश्न-ए-गरीब नवाज़ की महफ़िल का आयोजन किया गया। महफ़िल का संचालन मौलाना अरमान साहब ने की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ खानकाह शरीफ के मदरसे के संचालक हाफिज़ कारी शकील रज़वी ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से किया। खानकाह-ए-मुहम्मदिया मस्जिद के इमाम मुफ्ती अशफाक बरकाती ने सरकार-ए-ख़्वाजा गरीब नवाज़ की ज़िंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि ख़्वाजा गरीब नवाज़ का हम सबकी ज़िंदगियों पर एहसान है। कालपी शरीफ की ख़्वाजा छठी शरीफ टीम हर माह महफ़िल सजाकर अपनी मोहब्बत और अकीदत का इज़हार करती है। कार्यक्रम में हाफिज़ अतहर बरकाती, हाफिज़ कारी शकील, हाफिज़ कारी इब्राहीम, मौलाना निज़ामुद्दीन, हाफिज़ शान निज़ामी, मौलाना हसीन अलीमी, मौलाना इमरान मिस्बाही सहित अन्य उलेमाओं ने विचार व्यक्त किये।

विदित हो कि ख़्वाजा छठी शरीफ टीम के तत्वावधान में महफ़िल हर माह हुज़ूर साहिबे सज्जादा की सरपरस्ती में आयोजित की जाती है। अरबाज बरकाती, तौसीफ बरकाती, शैजान बरकाती, फैजान बरकाती, मुन्ना बाबू, साबिर बरकाती, हसनैन बरकाती, अमन बरकाती और अनस चिश्ती सहित टीम के तमाम सदस्यों ने सहभागिता की।फातिहा के बाद लंगर का एहतिमाम किया गया। महफ़िल में शामिल अकीदतमंदों के लिए विशेष दुआ की गई तथा मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ मांगी गई।

 

फोटो – कार्यक्रम में शामिल अकीदतमंद

Leave a Reply