जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन आगामी पर्वों को देखते हुए मिलावटी एवं अखाद्य खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार तड़के कालपी में बड़ी कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे रोड पर एक स्कार्पियो से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का संदिग्ध खोवा बरामद किया।
बताया गया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे उरई से स्कार्पियो में करीब 5 कुंतल खोवा लादकर कानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। कालपी हाईवे पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं पुलिस की टीम ने वाहन को रोककर उसकी जांच की। वाहन में भारी मात्रा में खोवा भरा मिला।खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. चेतराम, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विनोद राय तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव, महेश प्रसाद की टीम ने खोवा के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए। बरामद खोवा को कालपी के एक कोल्ड स्टोरेज में जब्त कर सुरक्षित भंडारित कराया गया है।विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। बताया गया कि बरामद 5 कुंटल खोवा राजेंद्र नगर, उरई निवासी रविंद्र वर्मा पुत्र हरिदास वर्मा का है।
त्योहारों के दौरान खोवा-मावा की मांग बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। संयुक्त टीम की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
फोटो—स्कार्पियो से पकड़े गए खोवा के साथ खाद्य विभाग की टीम एवं अधिकारी
