कोंच ( जालौन ) दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार सुबह नगर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहल्ला जवाहर नगर नई बस्ती स्थित रामजानकी मंदिर के बाहर खड़ी एक कार के ऊपर मंदिर की पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई हादसे में कार मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
मोहल्ला गांधी नगर निवासी कार मालिक अतुल कुशवाहा अपनी स्विफ्ट कार संख्या UP92ANS650 को बुधवार शाम रामजानकी मंदिर के बाहर खड़ी कर अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे। रातभर लगातार बारिश होने के कारण मंदिर की पुरानी और कमजोर दीवार पर दबाव बढ़ गया गुरुवार सुबह अचानक मंदिर की दीवार भरभराकर कार के ऊपर जा गिरी। देखते ही देखते कार मलबे में दब गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटनां की सूचना एसडीएम अभिनव कुमार यादव का कहना है सूचना प्राप्त हुई सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।
