कोंच (जालौन) नगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने देर शाम नगर में पैदल मार्च किया इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार सागर चौकी प्रभारी अमित पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
एएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में यह पैदल मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए सागर चौकी तक निकाला गया पुलिस बल ने पूरे रास्ते में सतर्कता बनाए रखी और लोगों से संवाद स्थापित कर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में आने वाले प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली और आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार के पैदल मार्च से पुलिस की उपस्थिति का संदेश आम जनता तक पहुंचता है और असामाजिक तत्वों में भी भय व्याप्त होता है उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जनसामान्य को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके।
