Loading market...

बख्शेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन

 

कोंच (जालौन) नगर के बख्शेश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह के समापन के बाद शिव भक्तों द्वारा भगवान शंकर का रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और महादेव का आवाहन किया गया इसके बाद मंदिर समिति की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और “बम भोले-बम भोले” के जयघोष लगाए।

भण्डारे में बच्चों, महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया। भण्डारा देर शाम तक चलता रहा इस दौरान आयोजन समिति के संजीव गर्ग, अंजनी श्रीवास्तव, प्रवीण सिंघल, बृजेश, पवन, प्रमोद, अनिरुद्ध मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply