Loading market...

पहुज मे बहे युवक का चार दिनों बाद मिला शव

कोंच (जालौन) ग्राम सलैया बुजुर्ग निबासी 28 वर्षीय हरिशंकर कौरव बीती 27 अगस्त को वह पहुज नदी के पुल के किनारे से नीचे उतरकर नदी में नहाने के लिए उतर गया था नदी का जलस्तर बढ़ा होने तथा तेज बहाव के चलते वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोर ,फ्लड टीम द्वारा नाव से नदी में युवक की तलाश की जा रही थी। पांच दिन तक लगातार तलाश के बाद सोमवार को रेढ़र थाना क्षेत्र में लहुदी-परावल पुल के पास झाड़ियों में शव फसा हुआ था जिसे टीम को दिखाई दिया शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है नदीगांव थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया लगातार नदीगांव, कैलिया पुलिस युवक की तलाश की कर रही थी जिसे सोमवार को बरामद कर लिया गया है शव घटनां स्थल से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर मिला है।

Leave a Reply