जालौन। सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती अपना नाम नेहा कुशवाहा बताते हुए खुद को जनपद जालौन के ग्राम क्योलारी की रहने वाली बता रही है। युवती ने अपने पिता का नाम मंगल कुशवाहा बताया है।
युवती ने बताया कि उसके पति का नाम राज कुशवाहा है और उसके ससुर का नाम मथुरा प्रसाद है। युवती के मुताबिक, उसके पति का परिवार जालौन तहसील क्षेत्र के सुढार सालबाद का रहने वाला है।
युवती ने वीडियो के माध्यम से पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसके पति के घरवालों को परेशान न किया जाए। युवती की यह अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, पूरे मामले की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
