Loading market...

इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया में,65 छात्रों ने लिया हिस्सा 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन एमएसबी इंटर कॉलेज कालपी में चाक चौबंद इंतजाम के बीच एनसीसी कैडेट्स के दो वर्षीय सैन्य प्रशिक्षण के लिए चयन एवं भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया 58 बटालियन उरई से आए सैन्य अधिकारियों की टीम ने कर्नल एस.के. सिंह के निर्देशन में संपन्न कराई।

सोमवार को विधालय परिसर में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में 58 बटालियन उरई के सूबेदार राजेश कुमार, हवलदार चाम बहादुर खत्री एवं हरिवंश रावत ने अभ्यर्थियों का चयन किया। विद्यालय में कुल 68 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 65 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें 35 बालक और 30 बालिकाएं रहीं।

चयन प्रक्रिया के दौरान सर्वप्रथम मेडिकल टीम द्वारा सभी अभ्यर्थियों का शारीरिक एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई। सैन्य अधिकारियों की टीम ने विभिन्न मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों का परीक्षण कर चयन प्रक्रिया पूरी की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शाक्य ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। एनसीसी इंचार्ज कैप्टन राजमणि सिंह ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर राहुल कुमार, अमर सिंह, आनंद शर्मा, अशोक तिवारी, आशुतोष नगाइच, अनिरुद्ध कांत द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, अरविंद शुक्ला, वेदप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, राज नारायण सिंह सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

फोटो – भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेते एनसीसी कैडेट्स

Leave a Reply