जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन पिछले सप्ताह दिल्ली से मजदूरी कर परिवार के साथ घर लौट रहे दंम्पति की ऑटो में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। फलस्वरूप महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला के पति की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
घटना 28 अगस्त की रात करीब एक बजे की है। ग्राम हरचन्दपुर थाना कदौरा निवासी संगीता ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थिनी दिनांक 28-08-2026 की रात एक बजे अपने पति अनिल कुमार व मायके के परिजनों के साथ दिल्ली एक्सप्रेस बस से घर लौट रही थीं। बस खराब होने के कारण परिवार आटा में उतरकर ऑटो से कदौरा जा रहा था। आटा-जयरामपुर व काशी रामपुर के बीच चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में में संगीता, उनके पति अनिल कुमार समेत अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कालपी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनिल कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई से उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पीड़िता की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस में वाहन चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
