अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव ने पार्टी संगठन में हुए बदलाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लालाराम अहिरवार को चित्रकूट मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो के निर्देशन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर दायित्वों का पुनर्गठन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव ने कहा कि लालाराम अहिरवार लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ चित्रकूट मंडल में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती से जनता के बीच जाएगी।
