सीएचसी की जर्जर सड़क को चिकित्साधिकारी ने कराई दुरुस्त

 

अमित गुप्ता

कदौरा जालौन

 

कदौरा/जालौन बीते कई महीनों से सीएचसी गेट से लगभग 30 से 35 मीटर सड़क जर्जर हालत में पड़ी थी जिसमे बारिश का पानी भी भर जाता था इस दौरान नगर क्षेत के मरीजो को इलाज कराने लिये अस्पताल गेट से डॉक्टर के कक्ष तक जाने के भारी समस्या का सामना करना पड़ता था,यहां तक कि गर्वबती महिलाओ को डिलीवरी रम तक एम्बुलेंस प्राइवेट वाहन ई रिक्सा आदि को जर्जर हालत में पड़ी सड़क से गुजरने के लिये भारी समस्या का सामना करना पड़ता था,कई मोटरसाइकिल सवार इस सड़क पर गिरकर घायल भी हो चुके है

इसी क्रम में चिकित्साधिकारी डॉ कुलदीप सिंह व उनके सहयोगियो द्वारा सीएचसी की जर्जर सड़क को दुरुस्त करवा कर मरीजो को सुविधा देने का कार्य किया है

इस दौरान डॉ कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते कई महीनों से सड़क खराब पड़ी है जिसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की जा चुकी है मगर कोई समाधान नही हुआ है,मरीजो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था जो अब किसी भी मरीज को अपना इलाज कराने के लिये आने जाने में कोई समस्या नही होगी

 

इस दौरान,जुनैद बेग,अरसद बेग,तालिब बेग,कोमल यादव,भानु प्रताप बजरंग दल, आदि द्वारा सहयोग दिया गया है

Leave a Reply