उरई (जालौन) आगामी भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य शहजादपुरा रामेन्द्र त्रिपाठी उमरगांव के नेतृत्व में दीपू त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, सिंटू महाराज, राजा भैया, श्रृषिदेव जी महाराज, लालू महाराज, श्यामू महाराज, विजय महाराज, अंशुमान दीक्षित, रमाशंकर चतुर्वेदी, गोपाल महाराज बिहारी, शुभम त्रिपाठी, सतिज कुशवाहा, निशांत पटेल, मृदुल दीक्षित आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेंट करते हुए बताया कि भगवान परशुराम जी भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के महान प्रतीक है उनके जन्मोत्सव परशुराम जयंती को प्रदेश में ब्यापक रुप से श्रृद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। बताया कि पूर्व में मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार द्वारा परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया था जिससे समाज में सम्मान एवं समरसता का भाव बढ़ा था। उन्होंने मांग की है कि भगवान परशुराम जयंती पर पुनः अवकाश घोषित किया जाये, प्रदेश में कहीं भी परशुराम जयंती के आयोजन पर प्रशासन द्वारा अनावश्यक रोक-टोक न की जाये साथ ही सुनिश्चित किया जाये कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं विवाद रहित हों।
