जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन) जनपद पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत निवर्तमान सीओ राजेश कमल को उरई सदर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के द्वारा पीपीएस अफसर सदा नन्द सिंह की कालपी सीओ के पद पर तैनाती की गई है। एसपी के स्थानांतरण आदेश का अनुपालन करते हुए गुरुवार को सदा नन्द सिंह ने कोतवाली कालपी में क्षेत्राधिकारी का पदभार ग्रहण कर शासकीय कामकाज शुरू कर दिया गया है।
नवांगतुक पुलिस उपाधीक्षक सदा नन्द सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण अपनी प्राथमिकता बताया।
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के मूल निवासी सदा नन्द सिंह को वर्ष 2026 में पदोन्नति के बाद उन्हें विभाग द्वारा क्षेत्राधिकारी बनाया गया। इससे पूर्व वह मिर्जापुर भदोही सहित कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवांगतुक सीओ सिंह ने भौगोलिक स्थिति को परखा। उन्होंने कालपी के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, शिवेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक राजेश सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फोटो – नवांगतुक पुलिस उपाधीक्षक सदा नन्द सिंह
