Loading market...

अधिवक्ता हत्याकांड से आक्रोशित वकीलो ने मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

तहसील कालपी के परिसर में उपजिलाधिकारी को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने गए अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव श, देवेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार तिवारी, सफीक मंसूरी, उदय प्रताप, जयवीर यादव, गोलू श्रीवास्तव‌, अमर सिंह निषाद, शिव सिंह, इस्लाम अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply