मार्ग दुर्घटना में मौत अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज - Aaj Tak Media

मार्ग दुर्घटना में मौत अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज

 

कालपी (जालौन) बीते मार्च माह में हुई एक सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत के मामले में पीड़ित पुत्र की तहरीर पर कोतवाली कालपी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया को सौंपी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कदौरा क्षेत्र के इटौरा बाबनी निवासी वादी अभिषेक पुत्र स्व. जगमोहन ने कोतवाली कालपी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मार्च 2026 की शाम उसके पिता जगमोहन कालपी से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जयरामपुर के पास एक अनियंत्रित और लापरवाही से चल रही आल्टो कार के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल जगमोहन को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply