17 सितम्बर को विकास भवन माती में आयोजित होगा किसान दिवस - Aaj Tak Media

17 सितम्बर को विकास भवन माती में आयोजित होगा किसान दिवस

कृषकों की समस्याओं का होगा समाधान, विभागीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी

कानपुर देहात, 16 सितम्बर 2025।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है।

सितम्बर माह का किसान दिवस 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन सभागार, माती में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। इस अवसर पर कृषि से संबंधित विभागों जैसे उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, मंडी समिति, लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा कृषकों को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नवीन/उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

उप कृषि निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में प्रतिभाग सुनिश्चित करें।

Leave a Reply