ग्राम लालपुर शिवराजपुर में महिला का शव मिलने की घटना पर पुलिस अधीक्षक महोदया पहुँची मौके पर - Aaj Tak Media

ग्राम लालपुर शिवराजपुर में महिला का शव मिलने की घटना पर पुलिस अधीक्षक महोदया पहुँची मौके पर

जनपद कानपुर देहात, 25 सितम्बर 2025 – सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

आज दिनांक 25.09.2025 को थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लालपुर शिवराजपुर में एक महिला का शव बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए फील्ड यूनिट एवं अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने मृतका के परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्व-सम्बन्धित अधिकारियों/पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply