जालौन, 30 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग)।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अपर जिला जज (एडीजे) महोदय के साथ संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए उपलब्ध भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर बल दिया।
