कानपुर देहात, 30 अक्टूबर 2025।
आज दिनांक 30.10.2025 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भी जनसुनवाई की गई, जहां पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस-जन संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी और न्यायसंगत कार्रवाई करें।
