केंद्रीय विद्यालय का संचालन फरवरी 2026 से प्रारंभ - Aaj Tak Media

केंद्रीय विद्यालय का संचालन फरवरी 2026 से प्रारंभ

जनपद जालौन, दिनांक 24 अक्टूबर 2025

जनपद के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विद्यालय संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्य बिंदु:

  • विद्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नवीन अनाज मंडी, कालपी रोड, उरई स्थित भवन को अस्थायी रूप से विद्यालय संचालन हेतु चिन्हित किया गया है।

  • अस्थायी संचालन फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा।

  • केंद्रीय विद्यालय से जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगी।

  • जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अस्थायी व्यवस्था की सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं

  • बैठक में शामिल अधिकारियों को संपूर्ण समन्वय के साथ सभी कार्यवाही पूर्ण करने और पाक्षिक अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित:
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक, मंडी सचिव उरई, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता आरईएस, अधिशासी अभियंता विद्युत, एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

Leave a Reply