आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन - Aaj Tak Media

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

संवाददाता, जालौन

जालौन में लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए।

यह विरोध प्रदर्शन तहसील परिसर में अध्यक्ष वैभव की अगुवाई में समस्त लेखपालों द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जो उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित किया है।

📢 विरोध का कारण

लेखपालों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले से धरना दिया था, लेकिन उनकी सुनावाई न होने पर लेखपालों ने गहरा आक्रोश जताते हुए आज कार्य का बहिष्कार भी कर दिया।

लेखपाल संघ का कहना है कि अगर उनकी आठ सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे मजबूरन एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply