बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई, ठंड से बचाव हेतु जैकेट वितरित
उरई/जालौन (रिपोर्ट)
आज संविधान दिवस के अवसर पर, श्रीमान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन महोदय द्वारा जिला कारागार उरई का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
मुख्य कार्रवाई:
-
शपथ ग्रहण: बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
-
गर्म वस्त्र वितरण: ठंड से बचाव हेतु सभी बंदियों को जैकेट वितरित की गईं।
-
व्यवस्था का अवलोकन: अधिकारियों ने कारागार में भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई व दैनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
