मिट्टी खनन माफियाओं का दबदबा क्षेत्र में जारी फिर भी तहसील प्रशासन खामोश  - Aaj Tak Media

मिट्टी खनन माफियाओं का दबदबा क्षेत्र में जारी फिर भी तहसील प्रशासन खामोश 

 

उरई (जालौन ) जनपद जालौन मुख्यालय उरई तहसील क्षेत्र के विकास खंड एवं कस्बा डकोर के रहने वाले दबंग मिट्टी माफियाओं के अवैध मिट्टी खनन का धंधा किस सत्तारूढ़ दल के इशारे पर संचालित हो रहा है।जिसको रोक पाने में तहसील प्रशासन भी लाचार होता दिखाई दे रहा है यहीं कारण है कि अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों की अगर मानें तो तहसील उरई क्षेत्र के ग्राम डकोर के रहने वाले कुछ मिट्टी माफिया किस सत्तारूढ़ दल नेता के आशीर्वाद से समूचे डकोर क्षेत्र में मिट्टी अवैध खनन करते हुए देखे जा सकते हैं। इससे पहले भूखों मरने बाले मिट्टी खनन करने वाले इस समय लखपति बन गए हैं। इसके बाद भी तहसील प्रशासन, खनन विभाग एवं राजस्व विभाग के अलावा खाकी आंखें बंद किये हुए बैठे हैं।इस गोरखधंधे में शासन व प्रशासन को हर दिन लाखों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है। सूत्रों की अगर मानें तो

सुबह 3 बजे से बंधौली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन हो रहा है खुद को मिट्टी खनन माफिया अपने को सत्ताधारी का करीबी बताते हैं। यहीं कारण है कि मिट्टी माफियाओं के ऊपर तहसील प्रशासन भी कार्यवाही करने से कतराता हुआ दिखाई दे रहा है। खाकी के जिम्मेदार और खनिज विभाग के संरक्षण ने हो रहा अबैध मिट्टी खनन जिसके चलते डकोर क्षेत्र की सड़कों पर यमदूत रूपी मिट्टी लदे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply