संवाददाता
कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में कैम्प/शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों के माध्यम से पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 9-10), दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाएँ), पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना, पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण (ओ-लेवल एवं सीसीसी) सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं—दिव्यांगजन/कुष्ठावस्था पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, शल्य चिकित्सा योजना, दिव्यांग दुकान निर्माण/संचालन योजना तथा दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना आदि—का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
शिविरों के लिए विकास खण्डों में तैनात सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
कैम्प/शिविरों का कार्यक्रम (समय: प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
-
24 दिसम्बर – ब्लाक सरवनखेड़ा
-
26 दिसम्बर – ब्लाक मलासा
-
29 दिसम्बर – ब्लाक डेरापुर
-
30 दिसम्बर – ब्लाक मैथा
-
31 दिसम्बर – ब्लाक अमरौधा
-
02 जनवरी – ब्लाक झींझक
-
05 जनवरी – ब्लाक अकबरपुर
-
06 जनवरी – ब्लाक राजपुर
-
07 जनवरी – ब्लाक सन्दलपुर
-
08 जनवरी – ब्लाक रसूलाबाद
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि पात्र लाभार्थी निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित विकास खण्ड में आयोजित कैम्प/शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
