संवाददाता
कानपुर देहात
शासन के निर्देशानुसार जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि जनपद में मा० सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग के अंतर्गत किया जाएगा।
यह स्पर्धा एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिन्टन एवं फुटबॉल विधाओं में आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक स्पर्धा के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता कार्यक्रम
-
दिनांक 23 दिसम्बर 2025 –
एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन -
दिनांक 24 दिसम्बर 2025 –
बैडमिन्टन एवं फुटबॉल
सभी प्रतियोगिताएं प्रातः 09:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में आयोजित कराई जाएंगी।
जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि इस स्पर्धा में सांसद खेल महोत्सव में पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतिभाग करने के पात्र होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर खेल प्रतिभा को निखारना है।
