समाजसेवी संस्था तथा राजस्व टीम ने निराश्रितों को कंम्बल वितरित किये 

 

कालपी (जालौन) शुक्रवार को न्यू लोक सेवा कल्याण समिति तथा राजस्व के संयुक्त तत्वावधान में

निराश्रितों तथा असहायों को कम्बलो का वितरण किया गया। भीषण ठंड के मौसम में कम्बल पाकर जरुरतमंदों के चेहरे पर राहत दिखाई दी।

स्थानीय नगर के मोहल्ला राम चबूतरा में आयोजित कंम्बल वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि बेसहारा तथा जरुरत मंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत धर्म है। इसलिए सभी लोगों को मानव की सेवा करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करना चाहिए। आनन्दी देवी तिराहे के परिसर में शीत लहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार सिंह,अमर सिंह चंदेल , भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, आरिफ कुरैशी

एडवोकेट, आशुतोष मिश्रा,तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि शीतलहर में राजस्व विभाग के द्वारा कंबलों का वितरण प्राथमिकता से किया जाएगा। विभाग प्रयत्नशील है कि कोई भी जरूरत मंद पात्र व्यक्ति कंम्बल पाने से वंचित न रह सके।

 

 

फोटो – कंबल वितरण करते समाजसेवियों के साथ लेखपाल

Leave a Reply