तीतरा खलीलपुर में मनरेगा कार्यों में भारी धांधली, जांच टीम ने पाया बड़ा अंतर - Aaj Tak Media

तीतरा खलीलपुर में मनरेगा कार्यों में भारी धांधली, जांच टीम ने पाया बड़ा अंतर

 

कोंच (जालौन)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तीतरा खलीलपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है ग्राम निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामकिशोर तिवारी ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास लखनऊ को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी शिकायत के बाद शासन स्तर से गठित जांच टीम गांव पहुंची और मौके पर स्थलीय सत्यापन किया गया

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान जलरोधक वाहन बंधा निर्माण मेड़ बंदी सहित कई कच्चे कार्य केवल कागजों पर दिखाए गए जबकि धरातल पर ये कार्य हुए ही नहीं फर्जी मस्टर रोल जारी कर और पुराने या फर्जी फोटो लगाकर सरकारी धन का गबन किया गया इसके अलावा पक्के निर्माण कार्यों में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं

जांच के दौरान प्रभु वर्मा के मकान से गौतम जूनियर हाई स्कूल तक प्रस्तावित सीसी रोड की माप की गई जिसमें 70 मीटर सीसी रोड कम पाई गई इससे शिकायतकर्ता के आरोपों को बल मिला है वहीं अन्य स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क के कार्यों में भी गुणवत्ता की कमी और माप में गड़बड़ी की बात सामने आई है कई जगहों पर पुराने निर्माण की केवल मरम्मत कर उसे नया निर्माण दर्शाकर भुगतान निकाले जाने का आरोप है

शिकायत में यह भी कहा गया है कि रोड से आयुष्मान केंद्र तक इंटरलॉकिंग की लंबाई-चौड़ाई बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई और बिना निविदा या कोटेशन प्रक्रिया अपनाए अभिलेखों में कूटरचना की गई जांच टीम में सहायक अभियंता ग्रामीण अनूप मिश्रा सचिव प्रशांत दुबे टीए फिरोज गौरी प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार और शिकायतकर्ता प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सभी कार्यों की तकनीकी समिति द्वारा गहन जांच कराई जाए तो पूरा घोटाला उजागर हो सकता है अब जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही।

 

Leave a Reply