कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां - Aaj Tak Media

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां

 

कोंच (जालौन) उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह हुआ बी ई ओ सुनील राजपूत ने दिन मंगलवार को हाटा स्थित कस्तूरवा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया जहां पर अधिकारियों ने संचालित कक्षाओं को देखा जहां पर पठन पाठन व्यबस्थित हो रहा था इसके बाद आवासीय छात्रावास को देखते हुए वहां पर पंजीकृत छात्र संख्या का अवलोकन किया तो पंजीकृत 161 छात्राओं में सौ छात्राएं उपस्थित मिलीं और जब टीचर्स उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया तो 13 शिक्षकों मैं से 3 शिक्षक अनुपस्थित मिले जिसमें ऋतु वर्मा आकस्मिक अवकाश पर एवं शिक्षिका रूबी व प्रमिला जनवरी से निरीक्षण तक अनुपस्थित पायी गयीं इसके बाद छात्राओं के स्टेशनी एवं बाथ किट की गुणबत्ता को देखा गया जो संतोषजनक पायी गयी सबसे बड़ा सवाल उठता है कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लक्ष्मी ट्रेडर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री गुणबत्ता बिहीन थी ऐसे में छटाओं के बेहतर पढ़ाई एवं स्वास्थ्य पर सवालिया निशान खड़ा होता है अब विद्यालय में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गुणबत्ता की बात की जाए तो वह भी निरीक्षण में गुणबत्ता बिहीन मिली जिस पर अधिकारियों ने सम्बंधित बिभाग के जे ई को नोटिस दिये जाने की बात कही है अब देखना है कि निरीक्षण के बाद अधिकारियों की शक्ति व नाराजगी कस्तूरवा गांधी आवासीय विद्यालय पर क्या असर डालती है या फिर निरीक्षणों का सिलसिला असर बिहीन होकर चलता रहेगा।

 

Leave a Reply