शॉर्ट सर्किट से कागज फैक्ट्री में भीषण आग - Aaj Tak Media

शॉर्ट सर्किट से कागज फैक्ट्री में भीषण आग

 

कालपी /जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित बुंदेलखंड गार्डन के बगल में बनी एक कागज फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।

सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री मालिक इश्तियाक और प्रशांत की फैक्ट्री में विद्युत लाइन से चिंगारी गिरने के बाद अंदर रखे गुदड़ और कागज ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गनीमत रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply