कालपी (जालौन) बुधवार को स्थानीय नगर के बायपास सर्विस रोड में स्कूटी एवं बाइक की टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। घायल लोगों को सी एच सी कालपी में भर्ती कराकर इलाज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बाईपास हाईवे रोड में दोपहर को आवागमन चल रहा था। इसी दौरान खानकाह शरीफ के सामने आमने-सामने मोटरसाइकिल तथा स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दीनदयाल उम्र 55 वर्ष निवासी कालपी घायल हो गए। आसपास के लोगों के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। डॉ अशोक चक्र तथा डॉक्टर शेख शहरयार की टीम ने घायलों का उपचार किया।
