पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी - Aaj Tak Media

पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

उरई/जालौन। जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीटारा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़ से एक बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भीटारा निवासी गयाप्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद (उम्र लगभग 65 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में बुजुर्ग ने यह कदम उठाया।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply